उत्तराखंड में SIR कार्य में रिकॉर्ड गति: 13 BLO ने 8 दिन में पूरा किया 100% फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन

देहरादून। उत्तराखंड में 8 जून से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR में प्रदेश के 7 जिलों के 13 बूथ लेवल अधिकारियों ने मिसाल पेश की है। इन BLO ने महज 8 दिनों में ही गणना फार्म का 100 प्रतिशत वितरण करने के साथ-साथ डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा कर लिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने इन सभी 13 अधिकारियों को समय से पूर्व कार्य पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि SIR अभियान में ड्यूटी पर तैनात सभी कार्मिक पूरी मेहनत से जुटे हैं और जिन BLO ने यह कार्य पूरा किया है, उनसे अन्य BLO को भी ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।

पहले चरण में कार्य पूरा करने वाले BLO:
अल्मोड़ा – सोमेश्वर विधानसभा: रमेश पुजारी, पुष्पा देवी
चमोली – बद्रीनाथ विधानसभा: पान सिंह नेगी; कर्णप्रयाग विधानसभा: हरीश नैनवाल
देहरादून – चकराता विधानसभा: मीनाक्षी रावत
पौड़ी – पौड़ी विधानसभा: गब्बर सिंह, संगीता रावत, विजय बिष्ट
पिथौरागढ़ – डीडीहाट विधानसभा: कर्ण बहादुर कार्की, जानकी चंद
रुद्रप्रयाग – केदारनाथ विधानसभा: उषा रावत, निर्मला देवी
टिहरी गढ़वाल – धनौल्टी विधानसभा: सुमन

SIR अभियान मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इन 13 BLO की तत्परता से विभाग का मनोबल बढ़ा है और अन्य क्षेत्रों में भी काम में तेजी आने की उम्मीद है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments