भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला: असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित, एफआईआर दर्ज

देहरादून। उत्तराखण्ड स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है। उच्च शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, नई टिहरी की इतिहास विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जांच में सामने आया कि हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र के पृष्ठ बाहर भेजे गए थे, जिनका स्क्रीनशॉट सुमन ने बांबी पंवार नामक व्यक्ति को वायरल करने के लिए उपलब्ध कराया। उन पर साल्वर के रूप में परीक्षा में शामिल होने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप भी हैं। इस संबंध में थाना रायपुर में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विभागीय आदेश में कहा गया है कि सुमन का आचरण उत्तराखण्ड कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 का उल्लंघन है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और वे निदेशालय उच्च शिक्षा, हल्द्वानी से संबद्ध रहकर कार्य करेंगी।

यह आदेश सचिव रंजीत सिन्हा द्वारा 25 सितम्बर को जारी किया गया। इससे एक दिन पूर्व, 24 सितम्बर को परीक्षा केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट तिवारी को भी निलंबित किया गया था।

यहां देखें निलंबन आदेश

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments