गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर मेरिट आधारित प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

श्रीनगर (गढ़वाल)।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर मेरिट आधारित प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया CUET (UG)-2026 के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय के परिसरों तथा संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में उपलब्ध रिक्त सीटों को भरने के लिए शुरू की गई है। B.A. LL.B. को इस प्रवेश प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश परिपत्र के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 27 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से 31 अगस्त 2026 की रात 11:55 बजे तक SAMARTH पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये, जबकि SC/ST/PwD अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया को 8 सितंबर 2026 तक पूरा करने की सलाह दी गई है।

विश्वविद्यालय के बिरला परिसर श्रीनगर में बी.एससी. लाइफ साइंस, बी.एससी. गणित, बी.कॉम., बी.एससी. योगिक साइंस, बी.ए., बी. होटल मैनेजमेंट, बी.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, इंटीग्रेटेड एमबीए तथा लोक संगीत एवं लोक नृत्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं।

इसी प्रकार एसआरटी परिसर टिहरी में बी.कॉम., बी.ए., बी.एससी. लाइफ साइंस तथा बी.एससी. गणित में, जबकि डॉ. बी.जी.आर. परिसर पौड़ी में बी.कॉम., बी.ए., बी.एससी. लाइफ साइंस और बी.एससी. गणित में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा बिरला परिसर श्रीनगर में बीटेक तृतीय सेमेस्टर की लेटरल एंट्री योजना के तहत CSE, ECE, IE, IT और ME शाखाओं में भी रिक्त सीटें घोषित की गई हैं।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को पंजीकरण से पहले अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी लेने की सलाह दी है। संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को सीटों की उपलब्धता और प्रवेश प्रक्रिया के लिए संबंधित संस्थान से सीधे संपर्क करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि SAMARTH पोर्टल पर पंजीकरण मात्र से प्रवेश का अधिकार सुनिश्चित नहीं होता। प्रवेश पात्रता, मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर दिया जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments