
मेरठ 2 सितंबर (आरएनएस )। नोएडा में हुए जीएसटी घोटाले की आरोपित चीनी नागरिक एलाइस ली और उसके सहयोगी विनय कुमार को मेरठ न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विवेचक ने घोटाले से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज पेश किए। पुलिस ने आरोपितों के देश से भागने की आशंका जताई जिसके चलते न्यायालय ने रिमांड अवधि बढ़ा दी। अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।
एडीजीसी लक्ष्य कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के विवेचक आदित्य वाजपेयी ने विनय कुमार पुत्र आनंदी प्रसाद निवासी इंद्राज कालोनी विजयनगर गाजियाबाद व एलाइस ली उर्फ ली टंगली पुत्री ली मिंग यू निवासी एनआरआइसीटी रोड ओमेगा नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर के खिलाफ 14 दिन का रिमांड बढ़ाने का प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने उनके खिलाफ मिले साक्ष्य पेश किए। आरोपितों के अधिवक्ता ने रिमांड का विरोध किया। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्गेश नंदिनी ने विवेचक की बात का सही मानते हुए विनय कुमार व एलाइस ली का रिमांड 14 दिन बढ़ा दिया है।
–

Recent Comments