महिलाओं के सम्मान से अन्य लोगों को मिलती प्रेरणा

नई टिहरी(आरएनएस)।  पहाड़ की पुकार संस्था की ओर से बौराड़ी में सशक्त महिला,सशक्त समाज नारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किरन देवी और विजय लक्ष्मी को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कहा कि इस तरह के सम्मान करने से अन्य महिलाओं को भी समाज में उल्लेखनीय कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। बौराड़ी के एक निजी होटल में पहाड़ की पुकार संस्था की ओर से नारी सम्मान कार्यक्रम का नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और जाखणीधार ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष रावत ने कहा कि महिलाओं में काम करने की अधिक क्षमता होती है। वह अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ करती है। कहा कि वर्तमान में महिलाएं घर के कार्य से लेकर देश सेवा के कार्य कर में लगी है, बस उन्हें सम्मान देने की जरूरत है। उन्होंने पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने में महिलाओं से आगे आने की। ब्लॉक प्रशासक सुनीता ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हुई हैं। संस्था की संरक्षक अवंतिका भंडारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं सशक्त हैं, लेकिन उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में गत कई वर्षों से अनाथ बच्चों के लिए कार्य कर रही किरण देवी और गोपाल गो लोक धाम में गायों के सेवा में लगी विजय लक्ष्मी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार भी रखे। साथ ही स्थानीय लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। उन्होंने होली की भी एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दीपक कोठियाल,ओमवीर सिंह,मंजू रावत,अंजू भट्ट,कुसुम,सीमा रावत,गीता आदि मौजूद थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments