मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

देहरादून, 21 अप्रैल, 2025: सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में पेयजल, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, वन, समाज कल्याण और खेल विभागों की घोषणाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और पोर्टल पर अद्यतन जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि विलोपित की जाने वाली घोषणाओं को क्षेत्रीय विधायकों से चर्चा के बाद प्रस्तावित किया जाए। साथ ही, पेयजल से संबंधित योजनाओं के लिए जल जीवन मिशन के तहत 55 LPCD पानी उपलब्ध कराने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि विभागीय बजट की अनुपलब्धता के मामलों में बड़े प्रोजेक्ट्स को EAP के तहत लिया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा के लिए नियमित संपर्क बनाए रखने और पोर्टल लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड विभागीय स्तर पर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को शासन स्तर पर लगातार समीक्षा कर शीघ्र पूर्ण किया जाए।

इस बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, श्रीमती राधिका झा, एपीसीसीएफ कपिल लाल, सचिव आर. राजेश कुमार, डॉ. नीरज खैरवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments