देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा: 31 दिसंबर तक 50% मैपिंग का लक्ष्य

देहरादून।जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी, सविन बंसल की अध्यक्षता में 20 दिसंबर 2025 को जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के तहत विधानसभावार चल रहे मैपिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी बंसल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विधानसभाओं में मैपिंग कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूरा किया जाए.

बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 31 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए. इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित रूप से संपन्न हो सके. जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO/ARO) और फील्ड स्टाफ को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी.

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मैपिंग कार्य की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी समस्या या बाधा की जानकारी समय रहते जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त जनपद के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ARO) ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे.

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments