रेवाड़ी ,10 अगस्त (आरएनएस)। हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (ङ्घरूष्ट्र) के गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार शाम एक 22 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम वंशिका था, जो रेवाड़ी निवासी अविनाश कुमार की बेटी थी। वह बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष की छात्रा थी और सरोजनी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
शाम के समय हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने वंशिका के कमरे का दरवाज़ा खुला देखा और अंदर पंखे से लटकता हुआ उसका शव पाया। तुरंत वॉर्डन को खबर दी गई, जिसने पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही सेक्टर-7 चौकी प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को भी बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर बीके सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।
पुलिस का कहना है कि कमरे की तलाशी में न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही कोई ऐसा सुराग जो घटना के पीछे का कारण बताए।
चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि— हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। वंशिका के सहपाठियों, हॉस्टल की अन्य छात्राओं और उसके परिचितों से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह समझा जा सके कि किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया।
रेवाड़ी की छात्रा का फरीदाबाद यूनिवर्सिटी हॉस्टल में संदिग्ध हालात में निधन
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments