ऋषिकेश के आंदोलनकारी वेद प्रकाश शर्मा नहीं रहे, धीरेंद्र प्रताप ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने ऋषिकेश के प्रसिद्ध राज्य निर्माण आंदोलनकारी वेद प्रकाश शर्मा के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है ।

धीरेंद्र प्रताप ने वेद प्रकाश शर्मा को उत्तराखंड आंदोलन का एक मूर्धन्य नेता बताते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के गांधी इन्द्रमणी बडोनी के सबसे अधिक विश्वसत नवरत्नों में से एक गिने जाते थे।।उन्होंने कहा इंद्रमणि बडोनी उन्हें बहुत सम्मान देते थे और सदैव अपने साथ रखा करते थे।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा बडोनी के साथ जहां राज्य आंदोलन का उन्होंने योग्यता पूर्वक नेतृत्व किया वहीं राज्य बनने के बाद भी वे राज्य के विकास की प्रक्रिया में सदैव आगे बढ़-चढ़कर लग रहे । यही नहीं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के हितों को लेकर भी उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी और आंदोलनकारियों को जो भी सुविधा मिली हैं उसमें सरकार पर दबाव बनाने में वे सदैव जुड़े रहे।

उन्होंने कहा पिछले कुछ दिनों से उनकी आवाज मद पडती चली गई। क्योंकि अस्वस्थता ने उन्हें घेर लिया था ।

धीरेंद्र प्रताप ने आज उनके निधन पर बहुत ही दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारी वेद प्रकाश शर्मा के जाने से राज्य आंदोलन का एक सुनहरा चेहरा अस्त हो गया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments