

देहरादून। देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के मद्देनजर एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रख दिया गया है। पुलिस द्वारा नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है तथा उन क्षेत्रों में जाने से मना किया गया है।
पुलिस की विभिन्न टीमें सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं। लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को नदी/नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी जा रही है। पुलिस द्वारा बढ़ते जलस्तर पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।


Recent Comments