आरटीई दूसरी लॉटरी न खुलने से गरीब बच्चों का सत्र संकट में, अभिभावकों ने मंत्री पर साधा निशाना

विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की कार्यशैली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश भर के गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरी पारी की लॉटरी न खोले जाने के कारण इस सत्र में दाखिला नहीं मिल पाया है। नेगी ने इसे ‘गरीबों के हक पर सीधा डाका’ करार दिया।

नेगी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले वर्षों में दूसरी पारी की लॉटरी जुलाई माह तक खुल जाती थी, लेकिन अगस्त का प्रथम सप्ताह बीत जाने के बाद भी इसका कोई आभास तक नहीं है। उन्होंने कहा, “कारण चाहे जो भी हो, केंद्र सरकार की ओर से कोई अड़चन आ रही है तो मंत्री को उसकी मजबूत पैरवी करनी चाहिए, लेकिन मंत्री पूरी तरह बेसुध नजर आ रहे हैं।” उन्होंने मंत्री पर राज्य के हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उन्हें ढो रही है, जबकि गरीब बच्चों का वर्तमान सत्र 2026-27 बर्बाद हो रहा है।

मोर्चा अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री से मांग की कि वे जनता को स्पष्ट जवाब दें कि आखिर किन कारणों से दाखिला प्रक्रिया अटकी है और गरीब बच्चों को शिक्षा से क्यों वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मोर्चा इस मामले को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखेगा। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी दिलबाग सिंह तथा ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा भी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments