परेड ग्राउंड पर अवैध पार्किंग पर आरटीओ की कड़ी कार्रवाई, 5 बसें सीज

देहरादून। परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट और लैंसडाउन चौक पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ आरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने शनिवार को सख्त कार्रवाई की। मौके पर इंटरसेप्टर टीम और बाइक स्क्वायड की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 5 बसों को जब्त कर रेंजर्स ग्राउंड में सीज कर दिया गया।

बस मालिकों और यूनियन प्रतिनिधियों को आरटीओ कार्यालय बुलाकर निर्देश दिए गए कि वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। भविष्य में उल्लंघन पर कठोर चेतावनी जारी की गई। वहीं, एक टाटा मैजिक चालक को नो पार्किंग जोन में सवारियां भरते पकड़ा गया। चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, जिसे टीम ने सीज कर लिया और लाइसेंस सहित कार्यालय पेश होने के आदेश दिए।

आरटीओ ने बताया कि इस क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था निर्धारित है। नो पार्किंग जोन में 8 वाहनों के चालान काटे गए। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी, जिसमें लाइसेंस पर भी कार्रवाई शामिल है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर मुकदमा दर्ज

शिमला बाईपास पर चेकिंग के दौरान परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अभद्रता की और प्रवर्तन कार्य बाधित किया। पटेलनगर कोतवाली में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरटीओ ने बताया कि उसके लाइसेंस पर भी कार्रवाई होगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments