लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के बिहार का राज्यपाल नियुक्त होने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

देहरादून । प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की। इस बाबत उन्होंने नवनियुक्त राज्यपाल को शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का लगभग चार दशकों का गौरवपूर्ण सैन्य जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि जनरल हसनैन ने अपने सैन्य जीवन की शुरुआत गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन से की थी और सियाचिन ग्लेशियर, जम्मू-कश्मीर तथा श्रीलंका जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय देते हुए राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया जाना न केवल गढ़वाल राइफल्स बल्कि समस्त पूर्व सैनिकों के लिए गर्व का विषय है। मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में बिहार राज्य प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments