हुआ है। बिजली के खंभों पर केबल नैटवर्क हो या फिर बिजली समेत अन्य तारों के जाल हों उनसे तब दिक्कतें पैदा होती हैं, जब कहीं विद्युत आपूर्ति में दिक्कतें आती हैं। ऐसे में खंभों पर चढ़कर सम्बन्धित विद्युत उपभोक्ता के कनैक्शन को ढूंढना और बाधित विद्युत आपूर्ति को सुचारू करना भी टेढ़ी खीर साबित होता है। दूसरी तरफ रास्तों के किनारों पर पेयजल लाइनों का मकड़जाल भी आवाजाही के दौरान सभी के लिये परेशानियों का कारण बनता है। इनके कारण कई बार पैदल चलने वाले इनपर उलझकर चोटिल हो जाते हैं तो कई बार इनके कारण कुछ स्थानों पर नालियों की सफाई भी मुश्किल हो जाती है।
कूड़ादान नहीं होने से व्यापारी हैं परेशान: लक्ष्मीनारायण बाजार में एक भी कूड़ेदान नहीं होने से व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पालिका का कूड़ा वाहन क्षेत्र में पहुंचता तो है लेकिन उसका समय निर्धारित होने के कारण सभी को परेशानियां होती हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों का कहना है कि कूड़ेदान यदि निर्धारित स्थल पर रखा होगा तो जिसकी जब मर्जी होगी वो अपनी सुविधानुसार निर्धारित स्थान पर रखे कूड़ेदान में ही कचरे को डाल सकते हैं। कूड़ा वाहन के चले जाने के बाद कचरा इधरउधर डाल दिया जाता है, जिस कारण लावारिस पशु उसे इधर-उधर बिखेर देते हैं।
पालिकास्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिये तेजी से काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए लोगों से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। पालिका शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं दे, इस दिशा में काम किया जा रहा है। इसमें शहरवासियों का भी सहयोग जरूरी है। सभी को पूरी गुणवत्ता और सुझावों के साथ किया जाएगा। -हिमानी नेगी, अध्यक्ष, नगर पालिका, पौड़ी

Recent Comments