शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने बाल मेधावियों को किया सम्मानित

स्पेल जीनियस में शिखर व मैथ्स विजार्ड में हर्षित रहे प्रथम

देहरादून, 7 मार्च 2025 (आरएनएस ) एससीईआरटी उत्तराखंड के सभागार में राज्य परियोजना समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में 13 जनपदों के 26-26 प्रतिभागी तथा प्रति जनपद 2 एस्कॉर्ट शिक्षक शामिल हुए। अपर राज्य परियोजना निदेशक श्री कुलदीप गैरोला ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्रतियोगिता के विजेता

स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में –

  • शिखर अवस्थी (राप्रावि डांडा लाखोंड, देहरादून) – प्रथम स्थान
  • सागर कुमार (राप्रावि खलियान, रुद्रप्रयाग) – द्वितीय स्थान
  • नितिन कुमार (पीएम श्री राआप्रावि, कपकोट) – तृतीय स्थान

मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में –

  • हर्षित (राप्रावि सौला, अल्मोड़ा) – प्रथम स्थान
  • उदित जोशी (राप्रावि गुरना बिन, पिथौरागढ़) – द्वितीय स्थान
  • अंश सिंह (राप्रावि तितराना, टिहरी) – तृतीय स्थान

विजेताओं को सम्मानित किया गया

शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को टेबलेट, प्रमाण पत्र, रिस्ट वॉच, स्कूल बैग, ट्रैकसूट एवं स्टेशनरी प्रदान किए। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग, रिस्ट वॉच, ट्रैकसूट एवं स्टेशनरी दी गई।

शिक्षा मंत्री ने दिया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि –

  • विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाओं एवं तकनीकी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
  • उत्तराखंड, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बाल वाटिका संचालित करने वाला पहला राज्य है
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के माध्यम से वंचित वर्ग के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जा रही है।
  • मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के गणितीय दक्षता व भाषा कौशल को मजबूत करती हैं

उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को निरंतर आयोजित करने के निर्देश दिए और सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री मुकुल कुमार सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक श्री कुलदीप गैरोला, उप राज्य परियोजना निदेशक श्री अजीत भंडारी, श्री प्रद्युम्न सिंह रावत, श्री अखिलेश ध्यानी, भगत सिंह कंडवाल, संतोष पोखरियाल, सोनिका रमोला, मनोज थपलियाल, ऊषा नेगी, अरुण थपलियाल, देवराज सिंह राणा, रुचिरा नेगी, अर्चना बिजलवान, कमला दानू, रेखा बहुगुणा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments