सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया

देहरादून। सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस शुभ अवसर पर सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज में अच्छा काम करने वाले अलग-अलग क्षेत्रों से सम्मानित व्यक्तियों को समाज रत्न सम्मान दिया ।

इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सी व्यू सेवा ट्रस्ट के मुख्य अतिथि के तौर पर मानव सेवा का भाव रखने वाले सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर एस. के. साहू  मुख्य अतिथि के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति जोध सिंह महाराज जी, विदुषी निःशंक, डॉ. राजे नेगी, डॉ. शक्ति सिंह बर्तवाल, डॉ. हेमंत बिष्ट आदि लोग अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

सी व्यू सेवा ट्रस्ट की तरफ से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग देने के लिए डॉ. महवीर बर्तवाल ने सी व्यू सेवा ट्रस्ट की पूरी टीम को धन्यवाद दिया । साथ ही विश्वास दिलाया गया कि सी व्यू सेवा ट्रस्ट आगे भी ऐसे अच्छे काम करता रहेगा जिससे समाज में बदलाव आ सके।

सी व्यू सेवा ट्रस्ट अपने द्वितीय स्थापना दिवस पर समाज में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मान के तौर पर मेडल और सर्टिफिकेट दिए जिसमें कुलभूषण नैथानी, सन्दीप रौतेला, अशोक भट्ट, सुमित कंडवाल, मीनाक्षी जारवान, मनोज कुमार, विजया, राजी चौहान, अंकित सेनवॉल, मनोहर रावत, अमन रावत, परितोष जखमोला, अंकित राणा, स्वाति एवं पंकज शर्मा शामिल रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments