सचिव आयुष ने किए आयुष, आयुष शिक्षा के सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी

देहरादून(आरएनएस)।  आयुष और आयुष शिक्षा विभाग से जुड़े विभागों, आयुर्वेद विवि के अधिकारी, कर्मचारी, संविदा कर्मचारी शासन के निशाने पर आ गए हैं। बिना विभागाध्यक्ष की अनुमति और बिना किसी ठोस काम के सचिवालय घूमने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इन कर्मचारियों पर शासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर शासन की छवि धूमिल करने का भी आरोप है।
सचिव आयुष रविनाथ रमन की ओर से इस सम्बन्ध में सख्त आदेश जारी किए गए हैं। साफ किया गया कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी बेवजह सचिवालय में घूमता हुआ न पाया जाए। ऐसा होने पर सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी। कहा कि ये कर्मचारी शासन में आयुष एवं आयुष शिक्षा के अनुभाग, अनु सचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव, अपर सचिव, सचिव कार्यालयों में उपस्थित रहते हैं। ऐसा कर जो जनता को दी जाने वाली सेवा, विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को शिक्षा से वंचित कर अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता दिखाई जा रही है। शासन का महत्वपूर्ण समय नष्ट किया जा रहा है। शासकीय अधिकारियों, कार्मिकों के विरूद्ध अनर्गल बयानबाजी तक की जा रही है।
सचिव आयुष ने आयुष, आयुष शिक्षा के सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किए। साफ किया कि अपने अधीनस्थ कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कार्मिकों को अपने स्तर से सख्त निर्देश जारी करें। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, संविदा कर्मचारी बिना लिखित अनुमति प्राप्त किए सचिवालय परिसर में उपस्थित नहीं होगा। बिना उच्चाधिकारियों की लिखित अनुमति, आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करवा कर ही सचिवालय आ सकता है। यदि ये पाया गया कि बिना किसी ठोस कारण के सचिवालय परिसर में अनावश्यक रूप से प्रवेश किया गया है, तो सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसका पूरा उत्तरदायित्व सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी के साथ ही उनके विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष का भी होगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments