देहरादून। श्री झण्डा जी के आरोहण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल नियुक्त करने और मेला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के लिए सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने मेला क्षेत्र में किसी आकस्मिक परिस्थिति में तात्कालिक कार्रवाई के लिए QRT की टीमें नियुक्त करने और मेला क्षेत्र व उसके आस पास ऊँचे स्थानों/भवनों में रूफटॉप ड्यूटियां नियुक्त करने के निर्देश दिए।


मेला क्षेत्र में लगने वाले लंगरों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी की निगरानी में अग्निशमन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर और अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Recent Comments