देहरादून, 06 सितंबर 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून की संवेदनशीलता ने आज एक बुजुर्ग नागरिक के दिल में पुलिस के प्रति विश्वास जगाया। 83 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति जो चलने-फिरने में असमर्थ थे, आज एक शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनकी इस स्थिति को देखते हुए एसएसपी देहरादून स्वयं अपने कार्यालय से बाहर निकले और उनके वाहन के पास जाकर उनकी समस्या सुनी।
बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि वह अकेले रहते हैं और उन्होंने अपने मकान में एक किरायेदार रखा था। उस किरायेदार ने विभिन्न बहानों बनाकर उनसे काफी धनराशि ले ली और अब पैसे वापस करने में टाल-मटोल कर रहा है।

इस शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने मौके से ही संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित जांच करने और बुजुर्ग व्यक्ति का पैसा वापस दिलवाने के निर्देश दिए। साथ ही, थाना प्रभारी को नियमित रूप से बुजुर्ग व्यक्ति के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम लेने का भी आदेश दिया गया।
यह घटना दून पुलिस की जनता के प्रति संवेदनशीलता और ‘हर कदम पर आपके साथ’ की उनकी नीति को एक बार फिर से रेखांकित करती है।

Recent Comments