
सेवा पखवाड़े में 3500+ लाभार्थी, 1000 मरीजों का उपचार, 5 स्वयं सहायता समूहों को 5-5 लाख, 3 युवाओं का जापान में चयन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बनकर उभरा। कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और 3.5 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
ऋषिकेश। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बनकर उभरा। कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और 3.5 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
बहुउद्देशीय शिविर में देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के विभागों ने एकीकृत प्रयास से सेवाएं दीं। मौके पर ही समस्याओं का समाधान और पात्रों को योजना का लाभ दिया गया। स्टॉलों के जरिए नागरिकों को एक ही जगह कई विभागों की जानकारी और सुविधाएं मिलीं।
विशाल स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 1009 मरीजों की जांच की। इसमें 212 हड्डी, 70 स्त्री और 81 नेत्र-नाक-कान रोगियों का उपचार हुआ। 13 बच्चों का टीकाकरण, 95 एक्स-रे और 70 रक्त जांच भी की गई। 15 आयुष्मान कार्ड और 20 आभा कार्ड बनाए गए। आयुष विभाग ने 310 लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवा बांटी। 23 दिव्यांगों का ऑनलाइन पंजीकरण हुआ।

समाज कल्याण विभाग ने 75 लोगों की विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन मौके पर स्वीकृत की। 10 यूडीआईडी कार्ड बने और 280 दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिए गए। कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, मत्स्य, रेशम और पशुपालन विभागों ने 1200 से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत किया गया।सहकारिता विभाग के 5 समूहों को मुख्यमंत्री ने ₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी। कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर अल्मोड़ा, देहरादून और टिहरी के 3 युवाओं का जापान में ₹1 लाख प्रतिमाह पैकेज पर चयन हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मत्स्य, उद्यान, उद्योग और डेयरी के 6 लाभार्थियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के पहुंचने पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और मुख्यमंत्री के 5 साल के कार्यकाल पर बधाई दी।


Recent Comments