कैंपटी फॉल रोड पर दुकान जमींदोज, पालिका अध्यक्ष ने किया मौका मुआयना

देहरादून(आरएनएस)।   तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्र में भूस्खलन होने व सड़कें धंस जाने से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण कैंपटी फॉल रोड पर होटल वाइल्ड फ्लावर के निकट दलबीर सिंह गुसाईं की दुकान जमींदोज हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो गया। वहीं, पाएक होटल को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही इंदिरा कॉलोनी में भी बारिश के कारण भू धंसाव होने के कारण काफी नुकसान हुआ। भूस्खलन की सूचना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने नायब तहसीलदार कमल राठौर के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने इंदिरा कॉलोनी, होटल वाइल्ड फ्लावर के निकट जमींदोज हुई दुकान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय सभासद रणवीर सिंह कंडारी ने बताया कि प्रशासन से क्षतिग्रस्त हुई दुकान का उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। इस मौके पर गोविंद सिंह नेगी सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर शहर की अधिकांश सड़क गड़्ढों में तब्दील हो गई है, जिन पर दुपहिया वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा खस्ताहाल मसूरी देहरादून मार्ग का है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह का कहना है कि सड़कों के टेंडर लग गए हैं बारिश रुकने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments