कश्मीर के युवकों से मारपीट के मामले में दुकानदार गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में कश्मीर के रहने वाले दो युवकों का दुकान से सामान खरीदने को लेकर एक स्थानीय दुकानदार से विवाद हो गया। विवाद के चलते दुकानदार ने युवकों के साथ गाली-गलौच व मारपीट की, जिसमें एक युवक के सर पर चोट आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया और मुख्य अभियुक्त संजय यादव को हिरासत में लिया।

कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 26/26 धारा: 117(2), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना स्थल के निरीक्षण, प्राप्त साक्ष्यों व पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त संजय यादव को हिरासत में लिया, जिसे मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका साथी कश्मीर से अपने पिता के पास आये थे, जो पौंटा साहिब में किराए पर रहते हैं और आसपास के क्षेत्र में फेरी लगाने का कार्य करते हैं। वे दोनों फेरी के काम में उनकी सहायता कर रहे थे। जब वे विकासनगर में एक दुकान पर सामान खरीदने गये, तो दुकानदार से उनकी कहासुनी हो गई। दुकानदार ने उन्हें गाली-गलौच कर मारपीट की, जिससे एक युवक के सर पर चोट आई।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से विवेचना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments