पुलिस लाइन देहरादून में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व ; राज्यपाल, सीएम धामी और डीजीपी रहे मौजूद, लोकगायकों ने किया मंत्रमुग्ध

देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्तिमय पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मुख्य अतिथियों को कान्हा जी की मूर्ति भेंट कर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक संस्कृति की थीम पर भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, हेमंत बृजवासी, दर्शन फर्सवाण, रेशमा शाह और करिश्मा शाह ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों पर श्रोता झूमते रहे।

अपने संबोधन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उपस्थित अतिथियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और पुलिस परिवार द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने भी सभी दूनवासियों को त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।

इससे पहले पुलिस लाइन मंदिर में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूजा के बाद सामूहिक आरती की गई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

एसएसपी डोभाल ने पुलिस परिवार और उपस्थित सभी लोगों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम, यातायात, नगर और देहात सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments