शुभमन गिल ने जीता आईसीसी का बड़ा अवॉर्ड, बेन स्टोक्स-वियान मुल्डर को छोड़ा पीछे

नईदिल्ली,13 अगस्त। हाल ही में खत्म हुई इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को आईसीसी की तरफ से बड़ा इनाम मिला है. उन्हें जुलाई महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. इस लड़ाई में गिल के अलावा इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी शामिल थे. बता दें कि यह गिल का चौथा प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है, इससे पहले उन्होंने इस साल फरवरी में और जनवरी, सितंबर 2023 में यह सम्मान जीता था.
25 वर्षीय शुभमन गिल ने जुलाई में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 94.50 की शानदार औसत से 567 रन बनाए, जिसमें छह मैचों में एक दोहरा शतक और दो शतक शामिल है. खास बात ये है कि ये गिल का कप्तान के रूप में पहला इंग्लैंड दौरा था. उन्होंने कहा कि यह सम्मान पाना उनके लिए एक बड़ा सम्मान है.
ये सम्मान मिलने के बाद गिल ने कहा, जुलाई के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है. इस बार यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पुरस्कार मुझे कप्तान के रूप में मेरी पहली टेस्ट सीरीज के दौरान मेरे प्रदर्शन के लिए मिला है. बर्मिंघम में लगाया गया दोहरा शतक निश्चित रूप से मेरे लिए हमेशा याद रहेगा और यह मेरे इंग्लैंड दौरे के सबसे यादगार पलों में से एक होगा.
उन्होंने आगे कहा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज कप्तान के रूप में मेरे लिए सीखने का एक अनुभव रही और दोनों टीमों ने कुछ बेहतरीन प्रदर्शन किए, जिन्हें मुझे यकीन है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी लंबे समय तक याद रखेंगे. मैं इस पुरस्कार के लिए मुझे चुनने के लिए ज्वरी का और इस रोमांचक सीरीज के दौरान मेरे साथ रहे मेरे साथियों का धन्यवाद करना चाहता हूं.
महिलाओं में ये अवॉर्ड इंग्लैंड की सोफिया डंकले ने जीता है. उन्होंने इस पुरस्कार के लिए इंग्लैंड की साथी सोफी एक्लेस्टोन और आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस को कड़ी टक्कर दी. 27 वर्षीय सोफिया ने ब्रिस्टल में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में इस महीने की शुरुआत अच्छी नहीं की थी. हालांकि, अगले मैच में उन्होंने शानदार वापसी की और 53 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी क्षमता का परिचय दिया. यह पारी इंग्लैंड की छह रनों की मामूली जीत में अहम साबित हुई.
इसके अलावा चार टी20 मैचों में, डंकले ने 36 की औसत से 144 रन बनाए, जिसमें 134.57 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट रही. उनका यह फॉर्म वनडे मैचों में भी जारी रहा, जहां उन्होंने 63 की औसत और 126 रन बनाए.

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments