राजभवन में रजत जयंती समारोह का आयोजन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की तीन पुस्तकों का विमोचन

देहरादून। उत्तराखंड के स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में राजभवन में एक स्वल्पाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रियों, विधायकों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य सूचना आयोग की दो पुस्तकों सहित कुल तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

सूचना आयोग की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन
पहली पुस्तक “सशक्त नागरिक: सफल लोकतंत्र-उत्तराखंड में सूचना का अधिकार अधिनियम के 20 वर्ष” है। इसमें राज्य में सूचना के अधिकार अधिनियम को लागू करने के शुरुआती प्रयासों और आयोग की दो दशक की उपलब्धियों का संकलन है। इसमें पूर्व और वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्तों सहित विभिन्न विशेषज्ञों के संदेश और लेख शामिल हैं।

दूसरी पुस्तक एक मार्गदर्शिका के रूप में है। इसमें सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों को सरल और व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह मार्गदर्शिका लोक सूचना अधिकारियों और आम नागरिकों, दोनों के लिए ही सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाने में मददगार साबित होगी।

हिस्ट्री ऑफ उत्तराखंड पुस्तक का भी विमोचन
इसके अलावा,ओ.सी. हांडा द्वारा लिखित पुस्तक “हिस्ट्री ऑफ उत्तराखंड” का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तक कत्यूरी, चंद और गढ़वाल राजवंशों से लेकर आज तक के राज्य के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को सरल तरीके से प्रस्तुत करती है। लोक कथाओं पर आधारित यह किताब पाठकों को देवभूमि की विरासत से जोड़ती है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments