स्नेहा दून एकेडमी का वार्षिक समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

देहरादून: स्नेहा दून एकेडमी, देहरादून में वार्षिक समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री खजान दास तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष  सूर्यकांत दसमाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा क्रिसमस के संदेश—शांति और सद्भाव—पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान मेधावी छात्रों एवं दीर्घसेवी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्र श्री ऋषभ पाल को उत्तराखंड स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रबंधक हरि राव एवं प्रधानाचार्या गौरी शर्मा ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भारतीय सेना को समर्पित प्रस्तुतियाँ, अभिभावकों के त्याग पर आधारित कार्यक्रम, सांस्कृतिक नृत्य एवं क्रिसमस उत्सव की झलक देखने को मिली। आयोजन में 1000 से अधिक छात्र, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments