“एकजुटता ही हमारी ताकत”, चुनाव से पहले उक्रांद कार्यकर्ताओं को लूशुन टोडरिया का संदेश

कहा- राज्य विरोधी ताकतें कर रहीं संगठन को कमजोर करने की कोशिश, कार्यकर्ता न हों प्रभावित

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और साथियों के नाम एक संदेश जारी कर एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में विचलित हुए बिना पूरी मजबूती और धैर्य के साथ संगठन के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना जरूरी है।

टोडरिया ने आरोप लगाया कि कुछ राज्य-विरोधी और पहाड़-विरोधी ताकतें चुनाव से पहले उत्तराखंड क्रांति दल को कमजोर करने और संगठन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में जुटी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसी किसी भी कोशिश का हिस्सा न बनें और अपना ध्यान न भटकने दें।

उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता स्पष्ट होनी चाहिए—चुनाव की तैयारियां तेज करना, बूथों का मजबूत प्रबंधन करना, संगठन को हर बूथ तक पहुंचाना और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने मजबूती से उजागर करना। टोडरिया ने कहा कि उक्रांद की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और आपसी एकजुटता है, इसलिए व्यक्तिगत मतभेदों और सोशल मीडिया की चर्चाओं से ऊपर उठकर पार्टी के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन एकजुट रहकर पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा और यही एकजुटता पार्टी को सफलता की ओर ले जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments