नई दिल्ली ,31 जनवरी(आरएनएस)। संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा कई गई टिप्पणी से सियासत गर्मा गई है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा, वो क्कशशह्म् रुड्डस्र4 हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं।
दरअसल, संसद परिसर में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो सोनिया ने राष्ट्रपति को क्कशशह्म् रुड्डस्र4 (बेचारी महिला) कह डाला।
वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को बोरिंग बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुरानी चीजों को ही रिपीट कर रही थीं। इसके बाद सोनिया ने कहा कि राष्ट्रपति काफी थक गई थीं। वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थीं। खराब बातें बोली क्कशशह्म् रुड्डस्र4।
अब इसे लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए क्कशशह्म् शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं। कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, जो उसकी गरीब-विरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।
माफी मांगे सोनिया गांधी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वह सही नहीं है। राष्ट्रपति ने बुलंदी के साथ अपनी बात रखी है। सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि वह बार-बार लॉन्च नहीं हो पाते हैं।
सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को कहा ‘पूअर लेडी’, अभिभाषण को राहुल गांधी ने बताया बोरिंग
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments