उत्तरकाशी – पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने आज पुलिस लाईन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के निर्देश दिए।
परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं, भोजनालय, नैफिस कार्यालय, बैरिक, सीपीसी कैंटीन, गेस्ट हाऊस, क्वार्टर गार्द, पुलिस कंट्रोल रुम, सीसीटीवी, डायल 112, स्टोर, मनोरंजन कक्ष, परिवाहन शाखा, जिम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रावलियों व कार्यों की समीक्षा की और पत्रावलियों तथा अभिलेखों के मेन्टेनेन्स के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिए।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अच्छा खाना बनाने पर भोजनालय मे नियुक्त अनुचर किशन लाल को नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस फैमिली क्वार्टर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


Recent Comments