पहाड़ में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मांगा 50 फीसदी ज्यादा वेतन

देहरादून(आरएनएस)। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ ने पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर पचास फीसदी अतिरिक्त वेतन देने की मांग की है। इसके साथ ही संघ ने डॉक्टरों की अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग की है। ऐसा न होने पर 11 अप्रैल को एक दिन का सामूहिक अवकाश की चेतावनी दी है। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ की मंगलवार को वर्चुअल बैठक हुई। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों को पचास फीसदी अतिरिक्त वेतन दे रही है। सरकार डॉक्टरों के संदर्भ में भी ऐसी घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द इस व्यवस्था को लागू किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने नई टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, मसूरी को सुगम किए जाने पर भी नाराजगी जताई। डॉक्टरों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह 11 अप्रैल को सामूहिक अवकाश लेकर महानिदेशालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा, महासचिव डॉ रमेश कुंवर के साथ ही सभी प्रदेश व जिलों के पदाधिकारी वर्चुअली जुड़े।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments