देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा पुतला दहन कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने स्थल का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों और बड़ी संख्या में उमड़ने वाली जनता को देखते हुए एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था त्रुटिरहित होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कहा कि सभी वाहनों को केवल पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा किया जाए। परेड ग्राउंड के आसपास किसी भी वाहन को रोकने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए एसएसपी ने कहा कि पुतला दहन के बाद लोगों के एक साथ बाहर निकलने के दौरान भगदड़ की स्थिति न बने, इसके लिए पहले से ही सभी निकास मार्गों को पूरी तरह से साफ रखा जाए। इन रास्तों पर किसी भी प्रकार की दुकान या ठेला नहीं लगने दिया जाएगा।
पूरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी 15 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। सुरक्षा के लिए परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके तहत 03 क्षेत्राधिकारी, 06 निरीक्षक, 33 उपनिरीक्षक, 90 हवलदार/कांस्टेबल, 17 महिला कांस्टेबल, 02 प्लाटून पीएसी, डेढ़ सेक्शन महिला पीएसी, 02 फायर टेंडर, 01 क्यूआरटी टीम और 01 दस्ता घुड़सवार पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
यँहा देखें ट्रैफिक प्लान



Recent Comments