एसएसपी ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण, फिट रहने के लिए जवानों के साथ लगाई दौड़

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल परेड की सलामी ली, बल्कि जवानों की शारीरिक दक्षता परखने के लिए उनके साथ स्वयं दौड़ भी लगाई। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस बल का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जनसेवा के लिए अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने शस्त्रागार (आरमरी) और स्टोर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हथियारों की नियमित साफ-सफाई और ‘वेपन हैंडलिंग’ के अभ्यास पर जोर दिया। साथ ही, एंटी-राइट उपकरणों और बुलेटप्रूफ जैकेटों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए पुलिस आधुनिकीकरण के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति जानी।

जवानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए एसएसपी ने बैरकों, आवासीय परिसर और भोजनालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मेस में उच्च गुणवत्ता का भोजन परोसा जाए और परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस मॉडर्न स्कूल के शिक्षकों से संवाद कर छात्र हितों को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने परिवहन शाखा के वाहनों की फिटनेस जांची और रजिस्टरों के रख-रखाव का अवलोकन किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

एसएसपी ने कर्तव्यनिष्ठा और कड़ी मेहनत के लिए एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों— राजेश जोशी, रमेश रावत और सूरज सिंह को नकद पुरस्कार से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments