देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में विभिन्न थानों और इकाइयों के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
सम्मानित होने वालों के नाम
इनमें थाना रानीपोखरी से म0उ0नि0 सीमा राघव, हे0का0 शशिकान्त और कानि0 शशिकान्त शामिल हैं। इसके अलावा थाना बसन्त विहार से व0उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल, हे0का0 जितेन्द्र कुमार, का0 अनिल कुमार, का0 हेमन्ती नन्दन, का0 मन्दीप सिंह और म0का0 निकिता शाह को सम्मानित किया गया।
अन्य सम्मानित पुलिसकर्मी
कोतवाली विकासनगर से उ0नि0 विकसित पंवार, उ0नि0 संदीप पंवार, का0 नितिन और का0 नवीन कोहली शामिल हैं। थाना सहसपुर से उ0नि0 विवेक राठी, म0का0 कुलदीपा, का0 सचिन कुमार, का0 सन्दीप, का0 नरेश पंवार और का0 भगवान राणा को सम्मानित किया गया।

कोतवाली कैन्ट और मसूरी से सम्मानित पुलिसकर्मी
कोतवाली कैन्ट से उ0नि0 विनयता चौहान, अ0उ0नि0 गिरिश चन्द्र, अ0उ0नि0 रमेश चन्द्र जोशी, का0 योगेश सैनी, का0 मनोज उप्रैती, का0 सूरज राणा, का0 केदारनाथ गोस्वामी और का0 अजय कुमार शामिल हैं। कोतवाली मसूरी से निरीक्षक सन्तोष सिंह कुँवर, उ0नि0 पंकज महिपाल, म०उ०नि० रश्मिरानी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
अन्य इकाइयों से सम्मानित पुलिसकर्मी
इसके अलावा थाना सेलाकुई, प्रेमनगर, डालनवाला, अभियोजन कार्यालय, दूरसंचार, यातायात और सी0पी0यू0 से भी कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें उ0नि0 दीवान सिंह गुसाई, का0 स0पु0 जीशान अली और का0 ना0पु0 जगत सिंह शामिल हैं।


एसएसपी ने दिए निर्देश
एसएसपी देहरादून ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Recent Comments