एसएसपी दून ने निभाई अभिभावक की भूमिका, पुलिस कर्मियों का जाना हाल

देहरादून, 07 फरवरी 2025।पुलिस लाइन देहरादून में आज शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, पुलिस लाइन और कार्यालयों से 450 पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परेड का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने किया और पुलिस कर्मियों की फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए नियमित परेड कराने के निर्देश दिए।

परेड के उपरांत एसएसपी दून ने एक संवेदनशील कदम उठाते हुए लंबे समय से बीमार चल रहे पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान एसएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस परिवार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस पहल के माध्यम से एसएसपी दून ने एक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया और यह संदेश दिया कि प्रत्येक कर्मी पुलिस परिवार का अहम हिस्सा है। परेड में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments