पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (IPS) ने आज जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना व शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक व समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक से पूर्व एसएसपी महोदय ने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली व अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की।
बैठक में एसएसपी महोदय ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर प्रत्येक थाना/शाखा की कार्यशैली, क्षेत्रीय चुनौतियों व जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एसएसपी महोदय ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना स्थापित करना है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जनसंपर्क व संवाद को मजबूत करने तथा जनसमस्याओं का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी संवेदनशीलता, अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखे और टीम भावना के साथ कार्य करे। एसएसपी महोदय ने निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए:
- फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करें।
- प्रत्येक पीड़ित के साथ मधुर व्यवहार व सम्मानपूर्ण संवाद बनाए रखें, अभद्रता अस्वीकार्य होगी।
- किसी भी सूचना या घटना को हल्के में न लें; तत्परता व संवेदनशीलता से कार्रवाई करें।
- फील्ड में सक्रिय रहकर विज़िबिलिटी बढ़ाएं और पुलिस की सशक्त व संवेदनशील छवि प्रस्तुत करें।
- पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियानों में पूर्ण निष्ठा व जिम्मेदारी से सहभागिता सुनिश्चित करें।

Recent Comments