प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने झंडा साहब में टेका माथा, की महंत देवेंद्र दास से मुलाकात

प्रदेश सरकार से करी मांग: झंडा साहब कॉरिडोर का हो निर्माण व सहारनपुर चौक का नामकरण श्री गुरु राम राय चौक किया जाए

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज प्रातः श्री गुरु राम राय दरबार झंडा साहब पहुंच कर झंडे साहब में माथा टेकने के पश्चात दरबार साहब के महंत देवेंद्र दास जी से मुलाकात कर उनको पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया व उनको आने वाली होली व झंडे के मेले की बधाई व शुभकामनाएं दीं। महंत देवेंद्र दास जी ने धस्माना को शाल पहना कर उनका दरबार साहब में स्वागत किया। महंत जी ने धस्माना को श्री गुरु राम राय दरबार के शैक्षणिक कार्यों व श्री गुरु राम राय विश्विद्यालय , श्री महंत इंद्रेश अस्पताल व निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

धस्माना ने श्री गुरुराम राय दरबार ट्रस्ट के द्वारा समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के योगदान को अतुलनीय बताते हुए कहा कि दिवंगत महंत इंद्रेश चरण दास जी द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के बारे में जो सपना देखा गया था और जिसका बीजारोपण उन्होंने किया था उस सपने को साकार करने का काम वर्तमान महंत देवेंद्र दास जी कर रहे हैं।

धस्माना ने कहा कि वे राज्य सरकार से झंडा साहब के दो किलोमीटर परिधि क्षेत्र में श्री दरबार साहब कॉरिडोर बनाने व सहारनपुर चौक का नाम श्री गुरु राम राय चौक करने की मांग करेंगे व इस संबंध में शीघ्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे।
धस्माना के साथ अनुज दत्त शर्मा व जितेंद्र धवन ने भी महाराज से आशीर्वाद लिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments