देहरादून, 03 मार्च 2025(आरएनएस)राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट में कर्मचारियों को शिथिलीकरण का लाभ दिए जाने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। परिषद ने प्रदेश के सभी घटक संगठनों और समस्त कर्मचारियों को इस निर्णय के लिए बधाई दी।
बैठक की अध्यक्षता राकेश प्रसाद ममगाईं ने की, जबकि संचालन प्रांतीय महामंत्री गुड्डी मटूड़ा द्वारा किया गया।
संघ विरोधी बयानबाजी पर कड़ा कदम, तीन पदाधिकारी परिषद से निष्कासित
बैठक में सर्वसम्मति से शक्ति प्रसाद भट्ट (पूर्व प्रदेश महामंत्री), रविंद्र सिंह चौहान (पूर्व कोषाध्यक्ष) और रमेश कनवाल को संघ विरोधी बयानबाजी के कारण छह साल के लिए परिषद से निष्कासित कर दिया गया।
इस बैठक में परिषद के प्रमुख पदाधिकारी एवं विभिन्न घटक संघों के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें हीरा बल्लभ जोशी, रमेश चंद्र भट्ट, अरविंद चौहान, मनोज अवस्थी, आशीष कोठारी, वीरेंद्र रौथाण, सुमित्रा पंत, चित्रा राणा, हेमलता भंडारी, वंदना भट्ट, विजया कंडारी, रणिता विश्वकर्मा, निमिषा शर्मा, प्रदीप शर्मा, सत्यप्रकाश, अमित बहुखंडी, संदीप केशरवाल, सतेंद्र नेगी, नरेंद्र शर्मा और सत्यप्रकाश तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
बैठक में लिए गए निर्णयों को परिषद ने ऐतिहासिक करार देते हुए संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

Recent Comments