
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर राज्य स्तरीय कौशल विकास एवं रोजगार महोत्सव 2025 में बहुउद्देश्यीय शिविर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन देहरादून द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण सेवाओं का लाभ लाभार्थियों को दिया गया।
शिविर में मुख्य चिकित्स अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वन्दना सेमवाल एवं डॉ0 कैलाश गुंज्याल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 प्रताप रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक उमेश सीर्सवाल, जिला आशा समन्वयक दिनेश पांडे, अखिलेश डबराल, अर्चना उनियाल, मनीषा बिष्ट, सुमित नौटियाल, आशा सेमल्टी, भरत रावत, आशा, दीपा नारंग, यूपीएचसी माजरा की मेडिकल टीम सहित आशा कार्यकत्रियां तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जिला स्तरीय प्रबंधक उपस्थित रहे।

Recent Comments