​इंसाफ की ओर बढ़ते कदम: सुखवन्त सिंह मामले में पुलिस ने अपने ही बड़े अफसरों को घेरा, SSP समेत 5 को नोटिस।

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच तेज कर दी है। विशेष जांच दल (SIT) ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर उधमसिंहनगर के SSP, एक अपर उपनिरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए हैं। इन अधिकारियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

SIT ने मृतक पर लगे भूमि धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के लिए रजिस्ट्रार, तहसील कार्यालय और संबंधित बैंकों को भी नोटिस भेजे हैं। प्राप्त बैंकिंग ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और दस्तावेजों की सत्यता का परीक्षण किया जाएगा। चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े सभी अभिलेख कब्जे में लेकर उनका सूक्ष्म परीक्षण चल रहा है।

SIT की विशेषज्ञ टीम टेक्निकल सर्विलांस के जरिए कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी इनपुट्स का विश्लेषण कर रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments