देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के ईनामी दुष्कर्मी को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी आरिफ पुत्र कल्लू निवासी बटोली जनपद कानपुर देहात को एसटीएफ ने एक कबाड़ के गोदाम से गिरफ्तार किया।
आरिफ ने ई रिक्शा चालक बनकर हरिद्वार में एक 9वीं कक्षा की नाबालिग बच्ची का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था और एसटीएफ की हिट लिस्ट में था।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार में मु0अ0सं0 206/24 धारा 376(3)IPC व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एसटीएफ की टीम ने एक सप्ताह तक मोहाली में रहकर मैन्युअल कार्य किया और बलौंगी और मोहाली क्षेत्र के कबाड़ गोदामों में रह रहे मजदूरों व कामगारों का सत्यापन किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर एसटीएफ द्वारा लगातार ईनामी और वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Recent Comments