“दीपावली से पहले आतिशबाजी विक्रेताओं पर सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री पर कानूनी कार्रवाई”

पौड़ी। आगामी दीपावली और त्यौहारी सीजन को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी राजेन्द्र सिंह खाती ने मंगलवार को श्रीनगर कस्बा क्षेत्र के आतिशबाजी विक्रेताओं के गोदामों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटाखा विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि केवल वैध अनुमति या लाइसेंस प्राप्त व्यापारी ही पटाखों का भंडारण व विक्रय कर सकेंगे।

अग्निशमन अधिकारी ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति भंडारण या विक्रय करने वालों पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि दुकानों और गोदामों में रेत, पानी तथा फायर एक्सटिंग्यूशर जैसे आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। साथ ही पटाखों का भंडारण घनी आबादी, विद्युत स्रोतों या ज्वलनशील पदार्थों के निकट न किया जाए।

खाती ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाने के बीच सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने नागरिकों को पटाखों का प्रयोग सोच-समझकर करने, सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी थाने या अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना देने की सलाह दी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments