जनहित में सख्ती: एसडीएम ने पेट्रोल पंप व राशन दुकान का किया निरीक्षण

पौड़ी। उप जिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार द्वारा पूर्ति विभाग की टीम के साथ कोटद्वार में विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान देवी रोड स्थित केदार फिलिंग स्टेशन और शिवपुरी नगर स्थित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया।

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप में अग्निशमन यंत्र की वैधता, पेट्रोल एवं डीजल की मात्रा व तरलता का मापी गयी जोकि सही पाई गई। उप जिलाधिकारी द्वारा पेट्रोल पंप संचालक को निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए तथा माननीय न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इसके उपरांत उप जिलाधिकारी द्वारा शिवपुरी नगर, कोटद्वार स्थित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूर्व शिकायत पंजिका व अन्य पंजिकाओं का अवलोकन किया गया। उप जिलाधिकारी ने उपस्थित पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाए तथा कहीं भी अनियमितता या शिकायत पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक कोटद्वार संजना, दुकान स्वामी महत्त्व सिंह रावत सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments