महिला आरक्षण और सुरक्षा को लेकर महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ 3 अप्रैल (आरएनएस )महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने और महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्वी जोन की निवर्तमान अध्यक्ष शहला अहरारी, मध्य जोन की निवर्तमान अध्यक्ष ममता चौधरी और बुंदेलखंड जोन की निवर्तमान अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने किया।मध्यान्ह 12 बजे महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से तख्तियों, बैनरों और झंडों के साथ विधानसभा की ओर बढ़ीं। महिला आरक्षण को लागू करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सशक्तिकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने ऊंचे बैरिकेड लगाए, जिससे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी गिर गईं, जिन्हें इलाज के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल ले जाया गया।इस मौके पर मीडिया से बातचीत में शहला अहरारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दस साल बाद महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया, लेकिन इसे लागू करने पर सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और 1992 में 7&वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए नगर निकायों और पंचायतों में महिला आरक्षण लागू कर महिला नेतृत्व को मजबूती दी थी।ममता चौधरी ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित रा’यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हालात और भी गंभीर हैं, जहां हर दिन महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।इस विरोध प्रदर्शन में अनामिका यादव, ऊरूषा राणा, सुशीला शर्मा, विभा त्रिपाठी, शीला मिश्रा, डॉ. रिचा शर्मा, सिद्धिश्री, मेहताब जायसी, शिफा खान, किरन शर्मा, आरिफा उत्साही, तनवीर फातिमा, मीनाक्षी कौल, सुषमा शर्मा, साबरा खातून, परवीन खान, रमा कश्यप, सौम्या, वृंदा, रेखा, रेनू, आश्मा, किरन शुक्ला, शीला, महबूब निशा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments