देहरादून,22फरवरी2025।उत्तराखंड विधान सभा में लोकतंत्र के मंदिर में बजट सत्र में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्धारा पहाड़ की जनता के लिए अमर्यादित शब्दों से प्रदेश के सभी कार्मिक आक्रोश में है और भारी गुस्से में है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने प्रेमचंद अग्रवाल की इस तरह की बयान बाजी से भारी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार में इस तरह की सोच व विचारधारा के मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए नहीं तो प्रदेश के सभी कार्मिक मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के लिए विवश होगे ।
बी पी सिंह रावत ने कहा है सदन में बैठे हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की इस तरह की सोच व विचारधारा का होना अत्यंत चिंताजनक है। कैबिनेट मंत्री एक बड़ा पद होता है ,प्रेमचन्द अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है जिससे उत्तराखंड राज्य के समस्त शिक्षित समाज के साथ साथ युवा वर्ग और प्रदेश की समस्त जनता भी गुस्से में है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य सरकारी कर्मचारियों के संघर्ष से बना है ।राज्य निर्माण में सबसे बड़ी भागीदारी शिक्षक कर्मचारियों की रही है आज लोकतंत्र के मंदिर में उत्तराखंड विधान सभा में प्रेम चंद्र अग्रवाल के द्धारा इस तरह की सोच विचार धारा पर विराम लगना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य देव भूमि है इस राज्य की परम्परा रही है सभी को साथ लेकर चलना सभी का मान सम्मान रखना यहां सभी बराबर है न कोई बड़ा न कोई छोटा ।प्रेमचन्द अग्रवाल उत्तराखंड राज्य को पहाड़ और मैदान की राजनीति में बांटना चाहते हैं प्रेमचंद अग्रवाल को मालूम होना चाहिए उत्तराखंडी देव भूमि के साथ पहाड़ी राज्य से अधिक जाना जाता है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते है कि हमारी पार्टी अनुशासित पार्टी है क्या इसी को अनुशासन कहते है मोदी जी धामी जी रामराज्य की बात करते है क्या यही रामराज्य है मोदी जी को तत्काल उत्तराखंड राज्य का संज्ञान लेते हुए प्रेमचन्द अग्रवाल को सरकार और पार्टी से बाहर करना चाहिए ।धाकड़ धामी जी को इस तरह के सदस्य को कैबिनेट मंत्री से बाहर करना होगा तभी ये आक्रोश कम होगा नहीं तो आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन होगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी धामी सरकार की होगी ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार धामी सरकार दो दिनों में प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट से बाहर नहीं करती तो 1994 का आंदोलन दोहराने के लिए सभी कार्मिक मजबूर होगे ।

Recent Comments