पौड़ी / पाबो। राजकीय इंटर कॉलेज चंपेश्वर, पाबो में “कानून की पाठशाला” के तहत पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्रों को जीवनोपयोगी और व्यवहारिक जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्हें कानून की व्यावहारिक जानकारी, सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने तथा अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रमुख बिंदु जिन पर दी गई जानकारी:
- साइबर अपराधों जैसे साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी और ठगी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ।
- नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए नशे से हमेशा दूर रहने की अपील।
- यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया।
- नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने को कानूनी अपराध बताते हुए इसके स्वयं और दूसरों के लिए खतरों पर जोर।
यह कार्यक्रम छात्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Recent Comments