देहरादून। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) देहरादून ने उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से डीडी-3 वैलनेस सेंटर, रायपुर रोड पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य आयुष पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्द्धन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।
शिविर का संचालन वैद्य हिमांशु जोशी ने किया, जिन्होंने आयुर्वेद और आयुष की उपयोगिता पर सुझाव भी दिए। योग सत्र का संचालन योगाचार्य मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. जानकी जंगपांगी, डॉ. स्मिता रावत, डॉ. पुष्पजीत मुर्मू, डॉ. अमन और डॉ. ईश्वर सहित सीजीएचएस की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. डी. सेमवाल, महासचिव एस. एस. चौहान, संयोजक बी. एस. नेगी तथा अन्य पदाधिकारी—डी. पी. बहुगुणा, अशोक कुमार शंकर, पी. के. सिंह, राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, उमेश्वर सिंह रावत, स्वामी एस. चन्द्रा और बलबीर सिंह राणा—भी आयोजन में सहभागी रहे।
कार्यक्रम के बाद सीजीएचएस परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्टाफ और शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संवर्द्धन और सामुदायिक स्वच्छता की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।


Recent Comments