सुखवंत सिंह सुसाइड: STF IG की SIT गठन, 12 पुलिसकर्मियों का तत्काल चमोली-रुद्रप्रयाग ट्रांसफर!

देहरादून।ऊधमसिंहनगर के पैगा निवासी सुखवंत सिंह की काठगोदाम में संदिग्ध आत्महत्या के मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। पुलिस मुख्यालय ने IG STF नीलेश आनंद भरणे की अगुवाई में 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय SIT गठित कर दी, साथ ही 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल गढ़वाल रेंज भेजा। मृतक के वायरल वीडियो और ईमेल आरोपों की गहन जांच के सख्त निर्देश जारी।

15 जनवरी 2026 को पुलिस मुख्यालय ने इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण में कड़ा रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की। SIT में SP चंपावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट और उपनिरीक्षक मनीष खत्री शामिल। निलंबित 3 उपनिरीक्षक, 1 अपर उ.नि., 1 मुख्य आरक्षी और 7 आरक्षी को चमोली-रुद्रप्रयाग ट्रांसफर कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की गई।

10-11 जनवरी की रात हल्द्वानी में हुई इस घटना में सुखवंत ने स्थानीय लोगों और ऊधमसिंहनगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो व ईमेल जारी किया था। पुलिस मुख्यालय ने इनकी फोरेंसिक जांच व वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए।अब समूची नजरें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

यहां देखें एसआईटी गठन व स्थानांतरण आदेश

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments