पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने किया थाना रानीपोखरी का अर्धवार्षिक निरीक्षण

देहरादून – पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने आज थाना रानीपोखरी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने पर मौजूद अस्लाह व एम्युनेशन तथा अन्य सरकारी सम्पत्ति के संबंध में थानाध्यक्ष रानीपोखरी से जानकारी प्राप्त की और उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह के खोलने व जोड़ने की कार्यवाही कराई।

एसपी ऋषिकेश ने मालगृह के निरीक्षण के दौरान पुराने वादों से सम्बन्धित माल के निस्तारण की कार्यवाही और थाने में मौजूद अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीएनएस के तहत किये जा रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त की और सीसीटीएनएस में नियुक्त कर्मियों को समस्त आईआईएफ फार्म निश्चित समयावधि में अपडेट करने और सभी ऑनलाईन पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात एसपी ऋषिकेश ने थाने पर नियुक्त समस्त उपनिरीक्षकों/विवेचकों के साथ गोष्ठी की और उन्हें निश्चित समयावधि में अभियोगों और शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments