हेमराज विष्ट को उत्तराखंड राज्य वैज्ञानिक खेल परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समर्थकों में हर्ष, मुख्यमंत्री को जताया आभार

पिथौरागढ़,01अप्रैल 2025(एजेंसिया) उत्तराखंड राज्य वैज्ञानिक खेल परिषद के उपाध्यक्ष पद पर हेमराज विष्ट की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजे जाने के बाद हेमराज विष्ट के परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए जमकर जश्न मनाया।

जश्न के दौरान हेमराज विष्ट के समर्थकों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने हेमराज विष्ट को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हेमराज विष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी और पार्टी नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूं। यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है, जिसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।”

हेमराज विष्ट ने यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता की सेवा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड में खेल और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नई योजनाओं को लागू कर युवाओं के लिए अधिक अवसर पैदा किए जाएंगे।

समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों ने आशा जताई कि हेमराज विष्ट अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से उत्तराखंड में खेल और वैज्ञानिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments