जिलाधिकारी ने दिखाई संवेदनशीलता: स्पाइन रोगी यादवेंद्र सिंह को घर पर मिलेगा अंत्योदय राशन
हरिद्वार, 22 अगस्त। उप जिला मेला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। निरीक्षण के दौरान शक्ति नगर बहादराबाद निवासी यादवेंद्र राज सिंह, जो रीढ़ की हड्डी की बीमारी से पीड़ित हैं, ने जिलाधिकारी से अपनी समस्या साझा की कि वे राशन की दुकान तक जाने में असमर्थ हैं।
जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि अंत्योदय योजना के तहत मिलने वाला राशन यादवेंद्र सिंह को उनके घर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि स्थानीय सस्ते गले के विक्रेता के माध्यम से यह व्यवस्था नियमित रूप से की जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह त्वरित कार्रवाई न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि आमजन की समस्याओं के प्रति जिलाधिकारी की तत्परता और प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है। जनसेवा की इस मिसाल से अन्य अधिकारियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Recent Comments